फतुहा: फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता फरार
Fatwah, Patna | May 12, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता फरार हो गई है। इस संदर्भ में विवाहिता के भाई के द्वारा गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि विवाहिता की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता को 11 मई को उसका भाई विवाहिता को ससुराल से विदा कर लाया था। 12 मई को विवाहित फरार हो गई है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।