अमापुर कस्बा के सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। गेंहू, सरसों, आलू की फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को यूरिया खाद की काफी समस्या हो रही है। इसके चलते फसल करने में देरी हो रही है। इसके साथ ही जिन दुकानदारों को लाइसेंस दिए गए हैं वह किसानों से मनमाने दाम पर खाद व यूरिया बेच रहे हैं।