हरसूद: नया हरसूद में आयोजित समर कैंप में बड़ी संख्या में बच्चे भाग ले रहे हैं
नया हरसूद स्थित स्टेडियम ग्राउंड पर सामाजिक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति हरसूद द्वारा 30 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग ले रहे हैं। समर कैंप का समय सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक रखा गया है। समर कैंप में बच्चों को फुटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, कराटे एवं योगा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।