मंझनपुर: भेलखा गांव में मामूली विवाद में दबंगों ने दंपति को बेरहमी से पीटा, पति का सिर फटा, पत्नी भी घायल
भेलखा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें दबंगों ने एक दंपति की जमकर पिटाई कर दी। हमले में पति का सिर फट गया, जबकि उसकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। भेलखा गांव निवासी लौकुश और उनकी पत्नी अनिता देवी का गांव के कुछ लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।