शिवपुरी नगर: झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हमले के शिकार किलोई जाटव और उनके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के सरपंच हरिवल्लभ धाकड़ और उनके परिजनों ने 24 जून को लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और तलवारों से लैस होकर उन पर बर्बर हमला कर दिया।