जोगापट्टी: योगापट्टी में दुर्गा माता की डोली में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था
योगापट्टी में आज बुधवार दिनांक 9 अक्टूबर करीब 10 बजे दुर्गा माता की डोली यात्रा निकाली गई, उस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, योगापट्टी प्रखंड के दर्जनों गांवों में बुधवार की सुबह दुर्गा माता की डोली यात्रा निकाली गई, जिसमें कई श्रद्धालु और भक्तों ने दुर्गा माता की डोली यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।