जोगापट्टी: नवलपुर पंचायत में बाढ़ के पानी से सड़कें हुई क्षतिग्रस्त, आवागमन में हो रही परेशानी
योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 व 15 में बाढ़ के पानी से सड़के टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। सोमवार के 9:42 पर विडीयो जारी करते हुए नवलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष राम ने बताया कि बिते सप्ताह आई बाढ़ के पानी ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। अब लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। यह सड़क हाल ही में बनाया गया था।