जोगापट्टी: माधव टोला बगीचा के पास से 148 लीटर शराब के साथ 3 शराब तस्कर गिरफ्तार
6 7 अक्टूबर को दरमियानी रात 1 बजे बेनी माधव टोला में एक बगीचे के पास से 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से करीब 148 लीटर शराब बरामद की गई है, नवलपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बेनी माधव टोला के समीप शराब की बड़ी खेप लाई जाने वाली है, सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।