जोगापट्टी: खैरटीया बलडीहा नहर के सायफन के पास से 87.12 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
आज मंगलवार दिनांक 8 अक्टूबर सुबह 8 बजे नवलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के खैरटीया बलडीहा नहर के सायफन के पास के पास 2 शराब तस्कर एक बाइक से शराब लेकर नवलपुर की ओर आ रहे हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से कुल 87.12 लीटर शराब बरामद की गई, तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया गया है।