सिराथू: लोहन्दा गाँव में पीड़िता से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व आईपीएस अफसर व जस्टिस पार्टी के संरक्षक, पुलिस ने मिलने से रोका
कौशाम्बी के लोहन्दा गांव में प्रकरण के बाद से सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रही है।गाँव के हालात दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने किसी भी राजनीतिक दलों के लोगों के आने पर रोक लगा रखी है।सोमवार दोपहर जस्टिस पार्टी के संरक्षक व पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ बीपी अशोक गाँव पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें परिवार से मिलने नहीं दिया।शाम को पत्रकारों से कहा-आंदोलन करेंगे।