सिराथू: कैमा गांव में लीकेज सिलेंडर से कमरे में लगी आग, एक महिला हुई घायल व बाल-बाल बचीं 3 बच्चियां
सिराथू तहसील के कैमा गाँव में सोमवार दोपहर एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण कमरे में आग लग गई।घटना में एक महिला झुलस गई हैं लेकिन उनकी तीन बेटियां बालबाल बच गई है।लाल प्रसाद की पत्नी पूजा शर्मा ने जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाया फौरन आग लग गई।कमरे का सामान जलने लगा।बेटियों को बाहर करने वह झुलस गई।सिराथू में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।