पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो वांछित सास और ससुर को किया गिरफ्तार
वाराणसी कमिश्नरेट की बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या की मामले में दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के द्वारा दहेज हत्या का आरोप लगाकर सास ससुर सहित अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में वंचित मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।