दंतेवाड़ा: ई संजीवनी पहल से क्रांति, अरनपुर, पालनार जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिल रही है टेलीमेडिसिन की सुविधा
जिला प्रशासन की ईसंजीवनी टेलीमेडिसिन पहल अति संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभा रही है। अरनपुर, पालनार और अन्य दूरस्थ उप-स्वास्थ्य केंद्रों (SHCs) के माध्यम से यह पहल लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उनके घरों के पास पहुंचा रही है। पहले इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मुश्किल थी।