महोबा: ज्ञानस्थली स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन, बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीओ साइबर गौरव उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। बच्चों को अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी गई। इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए है।