कैराना: ऊंचागांव के ग्रामीण ने मारपीट और धमकी देने के मामले में कराया मुकदमा दर्ज
कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी नवीन चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गांव के ही विकास और नितिन उससे रंजिश रखते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह गांव में जा रहा था, तभी दोनों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया।