डुमरांव: डुमरांव स्टेशन के पास शीतल जल मुफ्त सेवा शुरू, सदर विधायक ने किया उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था रूद्रसागर सेवा संस्थान ने सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप आरओ के शीतल जल मुफ्त सेवा की शुरुआत की गई, जिससे राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी। इस सेवा का विधिवत उद्घाटन शनिवार की दोपहर 1 बजे सदर विधायक आनंद मिश्रा ने किया।