दाउदनगर: गैस की बढ़ती किल्लत, महंगाई और बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने भखरुआं मोड़ पर प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन
रसोई गैस की बढ़ती किल्लत, देश में बढ़ती महंगाई और बिहार में बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम 4:00 बजे दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता पूरी तरह परेशान है।