पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में पुलिस परिवार एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली पर्व
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, पुलिस परिवारों एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों का किया अवलोकन, विजेताओं को किया पुरस्कृत तथा मिठाई वितरित कर सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं
शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वामा सारथी अध्यक्षा आशिमा महाजन दीक्षित (आईआरएस), अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन में दीपावली पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा उपस्थित पुलिस परिवारों एवं पुलिसकर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन में निवासरत पुलिस परिवारों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर विभिन्न रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों से तैयार की गई सुंदर एवं मनमोहक रंगोलियों का पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान रंगोलियों की कलात्मकता, सुंदरता एवं रचनात्मकता की सराहना की गई। रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके उपरांत दीपावली पर्व के उल्लास को और अधिक यादगार बनाने के लिए आतिशबाजी की गई, जिससे रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में उत्सव एवं उमंग का वातावरण बना रहा।
पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवारों एवं रिक्रूट आरक्षियों को मिठाई वितरित की गई तथा सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर पुलिस परिवारों एवं रिक्रूट आरक्षियों के साथ आत्मीयता से दीपावली पर्व मनाते हुए उनके उत्साह एवं सहभागिता की सराहना की गई। कार्यक्रम में पुलिस परिवारों की सहभागिता से रिजर्व पुलिस लाइन का वातावरण पारिवारिक सौहार्द, आपसी सामंजस्य एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा।
इस प्रकार रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित दीपावली कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवारों एवं पुलिसकर्मियों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं तथा पुलिस परिवार के सदस्यों एवं रिक्रूट आरक्षियों को एक साथ जोड़ने, आपसी सौहार्द एवं पारिवारिक भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 7, 2026