छोटीसादड़ी: छोटी सादड़ी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
सीआई तेजकरण सिंह चारण ने बताया कि 4 जून को प्रार्थी कुशाल पिता परसराम माली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 जून की रात उसके ट्रेक्टर को अज्ञात चोर चुरा ले गए। काफी तलाश के बाद भी ट्रेक्टर का कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी नानुराम पुत्र डालचंद मीणा निवासी सरवानिया, को गिरफ्तार किया।