छोटीसादड़ी: आर्य समाज स्कूल के पीछे खेत में 12 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
शहर के आर्य समाज स्कूल के पीछे स्थित एक खेत में मंगलवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसान दिलीप तेली ने अजगर को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।