छोटीसादड़ी: रंभावली में जेसीबी की सहायता से रजिस्ट्री शुदा मकान गिराया, प्रार्थी ने डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
रंभावली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंदिर के पास स्थित अर्जुन दास पुत्र गोवर्धन दास बैरागी निवासी रंभावली के मकान को गत रात्रि को करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों ने जेसीबी की सहायता से मकान को ध्वस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीआई तेजकरण सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।