अभिभाषक संघ के वर्ष 2025 के चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद प्रदीप पी. वैष्णव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी पृथ्वीराज रेगर, कपिल मालू, और अनिल कुमार जाट ने बताया कि संघ के कुल 68 मतदाताओं में से 66 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से 2 मत नोटा में गए और 1 मत खारिज हो गया।