बारुन: सीएचसी बारुण में गुणवत्ता सुधार की कवायद, राज्य स्तरीय टीम ने किया दो दिवसीय मूल्यांकन
औरंगाबाद जिले के बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। राज्य स्तरीय नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड यानी एनक्यूएएस टीम ने अस्पताल का दो दिवसीय विस्तृत मूल्यांकन किया।मूल्यांकन टीम में स्टेट मिडवाइफरी एजुकेटर संजीता कुमारी यादव और राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।