बेगूसराय: साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से ₹25,800 उड़ाए, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में प्रधानमंत्री आवास योजना में मिली राशि को साइबर अपराधी ने फर्जीवाड़ा कर 25,800 रुपये निकाल लिया है. इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़िता साहेबपुरकमाल प्रखंड के सनहा निवासी कंचन देवी ने पूरी जानकारी दी.