बेगूसराय: सदर अस्पताल पहुंचकर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने घायल किन्नर से मुलाकात की, मदद का दिया भरोसा
सदर अस्पताल पहुंचकर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने घायल किन्नर से सोमवार की दोपहर 02:00 बजे मुलाकात की है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि ट्रेन से खगड़िया से बेगूसराय आने के क्रम में एक किन्नर का पैर फिसलने की वजह से बुरी तरह घायल हो गई. इसके बाद जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल उनसे मिलने आए हैं.