बेगूसराय: बेगूसराय के रमजानपुर में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जबकि मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार हो गया है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर की है।