ताखा: क्षेत्र के लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर पुलिस ने सैकड़ो गाड़ियों को किया चेक,12 गाड़ियों के काटे 21 हजार के चालान
Takha, Etawah | Jul 6, 2024 ताखा तहसील से निकलने वाले लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर शुक्रवार की शाम 6 बजे पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जिसमें उन्होंने सैकड़ो गाड़ियों को चेक किया।थाना प्रभारी ने बताया कि अक्सर सर्विस रोड पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधी निकलते है।जिसके चलते सैकड़ो गाड़ियों को चैक किया गया तो वही 12 गाड़ियों के 21 हजार रुपए के चालान भी कटे गए।