गिरिडीह: कोर्ट-वकालत खाना मार्ग को यातायात मुक्त करने की मांग, अधिवक्ता संघ ने डीसी-एसपी को सौंपा ज्ञापन
सिविल कोर्ट और वकालत खाना के बीच की सड़क को कोर्ट कार्य अवधि के दौरान यातायात मुक्त रखने की मांग को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसे लेकर गुरुवार को 12 बजे अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तण्ड प्रताप मिश्रा से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।