गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव खुडलिया के पास गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, यातायात हुआ प्रभावित
थाना सिंभावली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव खुडलिया के पास गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई है हादसे में गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर बीचो-बीच पलटने से गेहूं भी हाईवे पर बिखर गया जिसके चलते नेशनल हाईवे 9 पर यातायात कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था।