ग्वालियर गिर्द: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार
ग्वालियर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को अधिकारियों से जुड़ा बताने वाले एक शातिर आरोपी ने पांच युवाओं को सरकारी माली की नौकरी का झांसा देकर 7 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे दी, वहीं अब आरोपी की तलाश जारी है।