ऊंचाहार: मियांपुर गाँव में अम्बेडकर प्रतिमा पर चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला, तहसील में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के मियांपुर गाँव में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग पांच लाख की लागत से कराये जा रहे चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।जब चबूतरा भरभराकर गिर गया।मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है।एसडीएम ने जांच की बात कही है।