ओरमांझी: बिरसा मुंडा फन पार्क में डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार शाम करीब चार बजे डांसिंग स्टार नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अद्भुत समा बांधा। इस दौरान बच्चों ने कई बॉलीवुड सॉन्ग पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।