कायमगंज: कायमगंज क्षेत्र में चर्चित बांकेलाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
कायमगंज क्षेत्र में चर्चित बांकेलाल हत्याकांड के मामले में कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और SI ज्ञानेश्वर पांडे की टीम ने लखनपुर मोड़ से 22 वर्षीय सूरज नागर,40 वर्षीय जितेंद्र और 36 वर्षीय ममता को गिरफ्तार किया है।यह सभी घसिया चिलौली के निवासी है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के न्यायालय की अभिरक्षा में भेज दिया। कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हुए है।