सुल्तानगंज: नमामि गंगे घाट और नई सीढ़ी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार से हुई भव्य गंगा महाआरती
सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में 22 जुलाई से शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा नमामि गंगे घाट और नई सीढ़ी घाट पर जहान्वी गंगा महाआरती सभा के महामंत्री पंडित संजीव झा के नेतृत्व में रोजाना शाम में विद्वान 3 पंडितों के द्वारा की जा रही गंगा महाआरती में कांवरिया सहित आसपास के इलाके से श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। गंगा महा