सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम में कांवरियों का उत्साह जारी,51 फीट कांवर लेकर एमपी के कांवरिया देवघर हुए रवाना
श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश से 260 कांवरियों का जत्था इस पवित्र स्थल पर पहुंचा। कांवरियों ने अपने साथ सामान्य कांवरों के साथ-साथ एक विशेष 51 फीट लंबे कांवर को भी सजाया, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग के मंदिरों की आकृति बनाई गई थी। इस कांवर को दोनों तरफ 21, 21 किलो कुल 42 किलो के कलश में