पैसे के लालच में युवती की हत्या, शव कुएं में फेंका; गांव का युवक गिरफ्तार संक्षिप्त खबर: दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकापहाड़ी गांव में पैसे के लालच में एक 28 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी जागेश्वर मरांडी ने युवती को सुनसान जगह बुलाकर मारपीट कर उससे फोन-पे का पासवर्ड लिया और उसके खाते से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।