हुसैनाबाद: नगर अध्यक्ष ने उपायुक्त के समक्ष कार्यालय भवन व वेंडिंग जोन जैसी अहम मांगें रखीं
हुसैनाबाद नगर क्षेत्र की जन समस्याओं के समाधान को लेकर हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने शनिवार को पलामू के नव पदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत