शिवपुरी नगर: 22 मजदूरों की 3.50 लाख रुपये की मजदूरी अटकी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के विभिन्न गांवों के 22 मजदूरों ने अपनी मजदूरी का भुगतान न मिलने पर आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मदद की गुहार लगाई पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार महेश कुशवाह और अरविंद सिंह जादौन ने उनसे शिवपुरी स्थित संध्या लक्जुरिया बिल्डिंग निर्माण स्थल पर 11 मई से 8 जून 2026 तक दिन-रात काम कराया