इटारसी: केसला के ग्राम रातिबंदर प्रायमरी स्कूल में शिक्षक ने शराब के नशे में किया छात्र छात्राओं से की अशोभनीय हरकत,मामला दर्ज
केसला के ग्राम रतिबंदर स्थित प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर एक शिक्षक ने शराब के नशे में छात्र से मारपीट एवं छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। शिक्षा विभाग के अफसरों की शिकायत पर केसला थाना में गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात करीब 12 बजे तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।