कर्वी: चित्रकूट के राजापुर और रैपुरा में थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
चित्रकूट में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय ने राजापुर और रैपुरा थानों में समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि, राजस्व और पारिवारिक विवादों के समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।