सांगोद: ऊर्जा मंत्री विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, कनवास क्षेत्र में विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
Sangod, Kota | Jun 19, 2026 सांगोद विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दौरा रहेगा। ऊर्जा मंत्री के कार्यालय से शुक्रवार को सांय 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार दौरे की शुरुआत सुबह 10 बजे किशोर सागर तालाब स्थित लव-कुश वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम से होगी। इसके बाद वे कनवास क्षेत्र में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे।