शिवपुरी जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में आज शुक्रवार दोपहरकरीब डेढ़ बजे गर्भवती महिला के परिजनों और महिला सुरक्षा गार्ड के बीच प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने गार्ड पर अभद्र व्यवहार, हाथ पकड़कर खींचने और थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।