लोहरदगा: लोहरदगा के हेसल में हिंडालको के ट्रकों से लगे भीषण जाम में घंटों फंसी एंबुलेंस मरीज जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा।
लोहरदगा सदर प्रखंड के हेसल गांव में हिंडालको कंपनी के बॉक्साइट ट्रकों के कारण प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम ने आम लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे जाम की भयावह स्थिति तब सामने आई, जब एक एंबुलेंस घंटों तक जाम में फंसी रही। एंबुलेंस में सवार मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था।