नौहट्टा: रोहतास में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चलाया सघन अभियान
गुरुवार की रात करीब 8 बजे रोहतास पुलिस ने अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले भर में सघन अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में “रोको-टोको” अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने चौक-चौराहों पर सक्रिय रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी। इस दौरान वाहन चालकों के कागजातों की जांच के साथ-साथ