भिंड नगर: एनएच 719 पिडोरा के पास बाइक से टकराकर पलटी बस, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, वीडियो वायरल
भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिडोरा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।दरअसल एक यात्री बस ग्वालियर से भिण्ड की ओर आ रही थी जबकि बाइक सवार ग्वालियर की ओर जा रहा था ।