डुमरांव: डुमरांव में भाकपा-माले, आइसा और आरवाईए ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, सरकार पर युवाओं की आवाज़ दबाने का आरोप
Dumraon, Buxar | May 10, 2026 डुमरांव थाना के सामने रविवार की दोपहर 2 बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विभिन्न छात्र और युवा संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा–माले, आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर हाल ही में पटना में हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।