बलिया: बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर 4 बेलहरी, 55 मनियर और 55 रेवती से चयनित हुए
Ballia, Ballia | Apr 2, 2026 जिले में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार की शाम चार बजे गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया।