खेकड़ा: CO खेकड़ा रोहन चौरसिया ने रटौल पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कराई चेकिंग
Khekada, Bagpat | Jun 16, 2026 मीडिया सेल बागपत ने सोमवार देर शाम करीब 8:30 बजे बताया कि क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया द्वारा थाना खेकड़ा क्षेत्रान्तर्गत रटौल पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई तथा व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।