अनूपपुर: गेहूं स्लॉट बुकिंग, खरीदी और बिजली संकट पर किसानों का ज्ञापन, जिले में चक्का जाम की चेतावनी
जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान किसान एकता संघ ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गेहूं स्लॉट बुकिंग, खरीदी और बिजली समस्या उठाई। किसानों ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी खराबी से स्लॉट बुकिंग नहीं हो पा रही, जिससे गेहूं खेतों में पड़ा खराब हो रहा है। वहीं व्यापारियों द्वारा गैर-पंजीकृत किसानों की उपज खरीदने से इनकार किया जा रहा है।