कौंच: ग्राम मनोहरी से उरई जाने वाला युवक लापता, परिजनों ने कोतवाली कोंच में दी गुमशुदगी की तहरीर
Konch, Jalaun | Jun 25, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम मनोहरी निवासी रामकुमार 22 जून की सुबह उरई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 23 जून दोपहर तक उसका मोबाइल चालू था, इसके बाद फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता सरमन लाल ने गुरुवार सुबह 10 बजे कोतवाली कोंच में गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने की मांग की है।